महामारी के दौर में लोग घर से बाहर नहीं निकलते और ठंड के मौसम में उनका बाहर निकलना और कम हो गया है। ऐसे में डिवाइस के साथ और स्क्रीन टाइम बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है।
Stay Home Stay Empowered: स्क्रीन टाइम कम करने के होते हैं कई लाभ, आजमाएं ये 11 टिप्स





नई दिल्ली, जेएनएन। वर्क फ्रॉम होम करने वाले ज्यादातर लोग महसूस कर रहे हैं कि उनका पूरा दिन स्क्रीन के सामने गुजर जाता है। पहले वे दिन भर कंप्यूटर पर काम करते हैं और फिर जब जूम पर मीटिंग या मनोरंजन के लिए टीवी देखते हैं। हमेशा वे स्क्रीन के सामने ही होते हैं। लाइफस्टाइल विशेषज्ञ एमी वोरोज के मुताबिक, महामारी के दौर में लोग घर से बाहर नहीं निकलते और ठंड के मौसम में उनका बाहर निकलना और कम हो गया है। ऐसे में डिवाइस के साथ और स्क्रीन टाइम बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है, क्योंकि स्क्रीन टाइम ज्यादा होने से आंखों में समस्या और सिर दर्द की दिक्कत हो सकती है। वहीं, अनिद्रा, डिप्रेशन और एंजाइटी की भी आशंका होती है। अमेरिका की जानी-मानी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डोरेन डोडगेन-मैगी ने 11 टिप्स के बारे में बताया है, जिनसे स्क्रीन टाइम को नियंत्रित किया जा सकता है।