आयु्ष्मान खुराना डॉक्टर जी की शूटिंग कर रहे हैं जिसे अनुभूति कश्यप निर्देशित कर रही हैं। फ़िल्म में रकुल प्रीत सिंह फीमेल लीड हैं। आयुष्मान की पिछली रिलीज़ गुलाबो सिताबो है जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी।
Ayushmann Khurrana की फ़िल्म अनेक इस दिन होगी रिलीज़, इससे पहले चंडीगढ़ में करेंगे आशिक़ी





नई दिल्ली, जेएनएन। 2021 का मूवी कलैंडेर धीरे-धीरे सघन होता जा रहा है। यशराज फ़िल्म्स द्वारा एक साथ पांच फ़िल्मों की रिलीज़ डेट घोषित करते ही दूसरे निर्माताओं ने भी अपनी तारीख़ें बतानी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को कुछ नयी फ़िल्मों की रिलीज़ डेट खोली गयीं, जिनमें आयुष्मान खुराना की फ़िल्म अनेक भी है। साल 2021 में खुराना की यह दूसरी फ़िल्म होगी, जो सिनेमाघरों में आएगी।
अनुभव सिन्हा निर्देशित अनेक 17 सितम्बर को बॉक्स ऑफ़िस पर उतरेगी। आयुष्मान ने यह जानकारी साझा करते हुए लिखा- नाम अनेक, लेकिन रिलीज़ डेट एक। मिलते हैं आपसे 17 सितम्बर 2021 को। फ़िल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार ने किया है। आयुष्मान इससे पहले अनुभव के निर्देशन में आर्टिकल 15 कर चुके हैं, जो व्यावसायिक तौर पर सफल होने के साथ समीक्षकों द्वारा सराही गयी फ़िल्म है। अनेक में आयुष्मान बिल्कुल अलग अंदाज़ में दिखेंगे। उनके किरदार का नाम जोशुआ है। आयुष्मान ने 2 फरवरी को फ़िल्म की घोषणा करने के साथ अपने किरदार का लुक साझा किया था।