बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा भाग्यश्री अपना जन्मदिन 23 फरवरी को मनाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है लेकिन भाग्यश्री आज भी सलमान खान की अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं।
Happy Birthday Bhagyashree: जब भाग्यश्री को सरेआम KISS करने से सलमान खान ने कर दिया था मना, एक्ट्रेस न दिया था ऐसा रिएक्शन





नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अदाकारा भाग्यश्री अपना जन्मदिन 23 फरवरी को मनाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है लेकिन भाग्यश्री आज भी सलमान खान की अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं। भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से की थी। यह फिल्म साल 1989 में आई थी।
फिल्म मैंने प्यार किया में भाग्यश्री और सलमान खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस जोड़ी की काफी समय तक चर्चा रही थी। सलमान खान और भाग्यश्री से जुड़े कई मजेदार किस्से भी हैं, जिनकी हमेशा चर्चा होती रहती हैं। यह दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। ऐसे में एक बार एक फोटोग्राफर ने सलमान खान से फोटोशूट के दौरान किस करने को कहा था लेकिन उन्होंने ऐसे करने से मना कर दिया था। जब यह बात भाग्यश्री को पता चली तो उनकी नजर में सलमान खान के लिए सम्मान और ज्यादा बढ़ गया था।