Gumla Jharkhand News थाना में रिचर्ड के पकड़े जाने की खबर समर्थकों को मिली तो फोन की घंटियां बजनी शुरू हो गई। पीआर बांड लिखाकर रिचर्ड को थाना से छोड़ दिया गया। एएसआइ फागु राम ने इसकी लिखित शिकायत की है।
विधायक के भतीजे ने एएसआइ का कालर पकड़ा, पुलिस ने जमकर पीटा Gumla News





रायडीह (गुमला), जासं। Gumla Jharkhand News गुमला के रायडीह में विधायक भूषण तिर्की के भतीजा रिचर्ड तिर्की ने सोमवार शाम धौंस जमाते हुए एएसआइ फागु राम उरांव के साथ धक्का-मुक्की की। उसने एएसआइ का कालर भी पकड़ा। इस क्रम में पुलिस कर्मियों ने रिचर्ड तिर्की को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई भी की गई। थाना में पीआर बांड लिखाने क बाद उसे छोड़ा गया।
पुलिस के अनुसार नेशनल हाईवे 43 भलमंडा के पास अपराह्न करीब साढ़े चार बजे एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इससे नेशनल हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इसी क्रम में भरनो थाना में पदस्थापित एएसआइ फागु राम उरांव किसी आवश्यक कार्य के लिए रायडीह थाना जा रहे थे। वाहनों की लंबी कतार होने के कारण सहयोग करने के इरादे से फागु राम उरांव भी यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में लगे थे। गुमला की ओर से आ रही एक आल्टो कार जाम से निकलने की कोशिश कर रही थी।