Toggle navigation
Home
छत्तीसगढ़
राजधानी
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
Video
सिक्के बेचने से मिले हैं करोड़ों, इस जानकारी पर ग्रामीण के घर डकैती, मिले केवल 30 हजार
22 Views 09-06-2022
जगदलपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)।
घर में करोड़ों रुपये के पुराने सिक्के होने के संदेह में बीते चार व पांच जून की दरमियानी रात बडांजी थाना के ग्राम घाटधनोरा में बलदेव बघेल के घर डकैती हो गई। डकैतों के हाथ में यहां से 30 हजार रुपये एवं दो नग मोबाइल लगे। डकैती की इस घटना को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई। गुरूवार को जिले के अलग-अलग ठिकानों से नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से नकदी समेत कार और दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं।
एएसपी ओपी शर्मा ने बताया कि आरोपित धनुर्जय बघेल निवासी सालेमेटा को पता चला था कि प्रार्थी बलदेव बघेल के पास पुराना सिक्का बेचने से करोड़ों रुपये आए हैं। इस धनराशि को उन्होंने अपने घर में गाड़कर रखा है। धनुर्जय ने मामले के मुख्य आरोपी दीगम कश्यप निवासी को इसकी जानकारी दी। दीगम कश्यप के साथ मिलकर लखमु कश्यप, रामेश्वर पाण्डेय, लेबोराम भारती, वासुदेव ठाकुर, राजेश बघेल, धनुर्जय बघेल, लख्खुराम कश्यप, सुखराम ठाकुर एवं उडीसा के कुछ व्यक्तियांे ने बलदेव बघेल के घर में डकैती डाली।
Related News
43 Views 25-06-2022
LIVE Thackeray vs Shinde Shiv Sena: डिप्टी स्पीकर ने 16 बागी विधायकों को जारी किया नोटिस, मुंबई में धारा 144
11 Views 25-06-2022
इंदौर में बोले कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी शुक्ला- व्यापारियों को निगम लाइसेंस शुल्क से मुक्त कराऊंगा
10 Views 25-06-2022
Railway News: रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर... भोपाल-बिलासपुर समेत अप-डाउन की 12 ट्रेनें नौ जुलाई तक नहीं चलेगी
10 Views 25-06-2022
Bhopal Weather Update: मानसून ठिठका, बढ़ी उमस, शाम को बौछारें पड़ने के आसार
11 Views 25-06-2022
MP CoronaVirus News: मध्य प्रदेश में मिले 65 नए कोरोना मरीज, एक दिन पहले 95 संक्रमित मिले थे
11 Views 25-06-2022
Jabalpur Crime News : अधारताल के पुराना कंचनपुर के शिव मंदिर में चोरी
POPULAR NEWS
श्री शंकर विद्यालय हाई स्कूल, तिरुवोट्टियूर, चेन्नई में 10 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक बधाई समारोह आयोजित किया गया।
17 Views 26-06-2022