• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी
  • देश - विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Video

INS : सुशासन सप्ताहःजनशिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का हुआ आयोजन

INS : सुशासन सप्ताहःजनशिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का हुआ आयोजन, state
56 Views     24-12-2022

INS : भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह- ‘प्रशासन गांव की ओर’ मनाया जा रहा है।


                                                  इसी क्रम में आज संयुक्त जिला कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में आज 23 दिसंबर को सुशासन सप्ताह अंतर्गत जिला स्तरीय एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में  विभागों के लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर सभी विभागों को जनशिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार ने सुशासन सप्ताह के दौरान जन शिकायतों के समाधान और बेहतर सेवा वितरण के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के दौरान लंबित लोक शिकायतों का निवारण एवं जन शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
समय-सीमा की बैठक संपन्न
ततपश्चात कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में आज समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने इस सप्ताह लागए गए निदान शिविर की समीक्षा की। उन्होंने डबरी और समतलीकरण जैसे कार्यों को जल्द से जल्द स्वीकृत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें जिससे अंतिम घरों तक मूलभूत सुविधा पहुँचे। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही। बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, जल जीवन मिशन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास अंतर्गत कार्यों की गहन समीक्षा की गई। गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी के सबंध में पूछा। बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुए अलाव करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जाति प्रमाण पत्र की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। धान खरीदी, धान उठाव के संबंध में भी जनकारी ली उन्होंने समय से धान उठाव करने निर्देश दिए। उन्होंने जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री सागर जाधव, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन, सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

state

Related News
INS : खैरागढ़ विश्वविद्यालय की डीन प्रो. नीता को मिलेगा नेशनल अवार्ड, ओडिशा में होगा आयोजन, state
48 Views     03-01-2023
INS : खैरागढ़ विश्वविद्यालय की डीन प्रो. नीता को मिलेगा नेशनल अवार्ड, ओडिशा में होगा आयोजन
INS : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सैकड़ों छात्राओं को बांटी साइकिलें, सभी के चेहरे पर खिली मुस्कान, state
42 Views     03-01-2023
INS : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सैकड़ों छात्राओं को बांटी साइकिलें, सभी के चेहरे पर खिली मुस्कान
INS : मुख्यमंत्री रायपुर प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल, state
51 Views     02-01-2023
INS : मुख्यमंत्री रायपुर प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल
INS : जल-जीवन मिशन पर सदन में घिरे पीएचई मंत्री, 100 करोड़ के घोटाले का आरोप.. जवाब नहीं दे पाए रुद्र गुरु, विपक्ष ने किया वाकआउट, state
37 Views     02-01-2023
INS : जल-जीवन मिशन पर सदन में घिरे पीएचई मंत्री, 100 करोड़ के घोटाले का आरोप.. जवाब नहीं दे पाए रुद्र गुरु, विपक्ष ने किया वाकआउट
INS पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया,छत्तीसगढ़ टीम के कैलेंडर का किया विमोचन, state
43 Views     02-01-2023
INS पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया,छत्तीसगढ़ टीम के कैलेंडर का किया विमोचन
INS : जनसंपर्क विभाग द्वारा कटेकल्याण के साप्ताहिक हाट बाजार  लगाई फोटो प्रदर्शनी, state
63 Views     24-12-2022
INS : जनसंपर्क विभाग द्वारा कटेकल्याण के साप्ताहिक हाट बाजार लगाई फोटो प्रदर्शनी
POPULAR NEWS
Image
திருவொற்றியூர் திமுக பகுதி அவைத்தலைவர் R.C.ஆசைத்தம்பி அவர்களுக்கு இன்று 50 ஆம் ஆண்டு பிறந்த நாள்
34 Views     24-01-2023
Image
திருவொற்றியூர் சாத்துமாநகரில் இருந்து சபரிமலை யாத்திரை
63 Views     03-01-2023
Image
INS : खैरागढ़ विश्वविद्यालय की डीन प्रो. नीता को मिलेगा नेशनल अवार्ड, ओडिशा में होगा आयोजन
48 Views     03-01-2023
Image
INS : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सैकड़ों छात्राओं को बांटी साइकिलें, सभी के चेहरे पर खिली मुस्कान
42 Views     03-01-2023
Image
INS : मुख्यमंत्री रायपुर प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल
51 Views     02-01-2023
Image
INS पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया,छत्तीसगढ़ टीम के कैलेंडर का किया विमोचन
43 Views     02-01-2023
Connect Us
Top Links
छत्तीसगढ़
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
धर्म - ज्योतिषी
© 2021-2021 INS News. All rights reserved to Indian News Service