• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी
  • देश - विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • Video

INS : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सैकड़ों छात्राओं को बांटी साइकिलें, सभी के चेहरे पर खिली मुस्कान

INS : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सैकड़ों छात्राओं को बांटी साइकिलें, सभी के चेहरे पर खिली मुस्कान, state
41 Views     03-01-2023

INS : लड़का पढ़ेगा तो एक घर गढ़ेगा, लड़की पढ़ेगी तो दो घर गढ़ेगी : बृजमोहन अग्रवाल


                                                                 रायपुर के जगन्नाथ राव दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय के मैदान में सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कक्षा नौवीं के छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस साइकिल वितरण के आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे। साथ ही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम के सभापति व पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने की। आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं, शिक्षकों के साथ-साथ जिला के शिक्षा अधिकारी श्री ठाकुर, प्राचार्य खंडेलवाल जी व इस क्षेत्र की पार्षद सीमा कंदोई जी मौजूद रही। इस दौरान उन्हें लगभग 300 छात्राओं को मुंह मीठा करा कर साइकिल वितरित की। साथ ही सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य हेतु ढेरों शुभकामनाएं भी दी।

कार्यक्रम के बीच सभी छात्राओं व शिक्षकों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, इस साइकिल के मिलने से आप सभी खुश नजर आ रहे हैं। ये सायकिल आप सभी को इसलिए दी गयी है ताकि आप सभी इससे भी दुगनी खुशी से अपनी पढ़ाई को पूरा करें और अपने माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करें। साइकिल देने की योजना को आज से बहुत साल पहले शुरू किया गया था, ताकि पढ़ने वाले बच्चे स्कूल जल्दी पहुंच सके, ज्यादा दूरी को इस साइकिल के माध्यम से तय कर सकें। साथ ही साइकिल को चलाने से बच्चे स्वस्थ रहते हैं और जब वे स्वस्थ रहते हैं तो अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाते हैं।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि, बेटा पढ़कर केवल एक घर को आगे बढ़ाता है; जबकि बेटियां अपनी पढ़ाई के माध्यम से दो घरों में शिक्षा के उजियारे को फैलाती हैं। इस उद्देश्य को लेकर कदम उठाए गए, आज परिणाम हमारे सामने हैं कि, मेरिट की सूचियों में लड़कों से भी ज्यादा स्थान लड़कियां प्राप्त करने लगी है। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल जी ने विद्यालय की भी तारीफ की और कहा कि, जेआर दानी कन्या विद्यालय हिंदी मीडियम स्कूल होने के बावजूद भी किसी अंग्रेजी मीडियम स्कूल से कम नहीं। आप सभी को गर्व होना चाहिए कि, आप इस विद्यालय में पढ़ रहे हैं। विद्यालय एक नींव का काम करते हैं, माता पिता अपने बच्चों को 12 साल के लिए इन विद्यालयों व शिक्षकों को सौंप देते हैं। इसी शिक्षा के मंदिर में गढ़े जाते हैं और फिर भविष्य में वे अपने माता-पिता शिक्षकों व मोहल्लों या शहर का नाम रोशन करते हैं। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने छात्राओं के साथ साइकिल चलाकर सभी का उत्साहवर्धन भी किया।

state

Related News
INS : खैरागढ़ विश्वविद्यालय की डीन प्रो. नीता को मिलेगा नेशनल अवार्ड, ओडिशा में होगा आयोजन, state
48 Views     03-01-2023
INS : खैरागढ़ विश्वविद्यालय की डीन प्रो. नीता को मिलेगा नेशनल अवार्ड, ओडिशा में होगा आयोजन
INS : मुख्यमंत्री रायपुर प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल, state
50 Views     02-01-2023
INS : मुख्यमंत्री रायपुर प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल
INS : जल-जीवन मिशन पर सदन में घिरे पीएचई मंत्री, 100 करोड़ के घोटाले का आरोप.. जवाब नहीं दे पाए रुद्र गुरु, विपक्ष ने किया वाकआउट, state
36 Views     02-01-2023
INS : जल-जीवन मिशन पर सदन में घिरे पीएचई मंत्री, 100 करोड़ के घोटाले का आरोप.. जवाब नहीं दे पाए रुद्र गुरु, विपक्ष ने किया वाकआउट
INS पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया,छत्तीसगढ़ टीम के कैलेंडर का किया विमोचन, state
42 Views     02-01-2023
INS पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया,छत्तीसगढ़ टीम के कैलेंडर का किया विमोचन
INS : जनसंपर्क विभाग द्वारा कटेकल्याण के साप्ताहिक हाट बाजार  लगाई फोटो प्रदर्शनी, state
62 Views     24-12-2022
INS : जनसंपर्क विभाग द्वारा कटेकल्याण के साप्ताहिक हाट बाजार लगाई फोटो प्रदर्शनी
INS : सुशासन सप्ताहःजनशिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का हुआ आयोजन, state
56 Views     24-12-2022
INS : सुशासन सप्ताहःजनशिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का हुआ आयोजन
POPULAR NEWS
Image
திருவொற்றியூர் திமுக பகுதி அவைத்தலைவர் R.C.ஆசைத்தம்பி அவர்களுக்கு இன்று 50 ஆம் ஆண்டு பிறந்த நாள்
34 Views     24-01-2023
Image
திருவொற்றியூர் சாத்துமாநகரில் இருந்து சபரிமலை யாத்திரை
63 Views     03-01-2023
Image
INS : खैरागढ़ विश्वविद्यालय की डीन प्रो. नीता को मिलेगा नेशनल अवार्ड, ओडिशा में होगा आयोजन
48 Views     03-01-2023
Image
INS : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सैकड़ों छात्राओं को बांटी साइकिलें, सभी के चेहरे पर खिली मुस्कान
42 Views     03-01-2023
Image
INS : मुख्यमंत्री रायपुर प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन समारोह में हुए शामिल
50 Views     02-01-2023
Image
INS पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया,छत्तीसगढ़ टीम के कैलेंडर का किया विमोचन
42 Views     02-01-2023
Connect Us
Top Links
छत्तीसगढ़
देश - विदेश
राजनीति
मनोरंजन
धर्म - ज्योतिषी
© 2021-2021 INS News. All rights reserved to Indian News Service