गाडरवारा जैन मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, चोरी किये गये चाँदी के छत्र हुए बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राकेश जैन निवासी गाडरवारा ने दिनांक 05 दिसंबर 2025 को थाना गाडरवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जैन मंदिर की वेदी में लगे चाँदी के छत्र चोरी हो गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना गाडरवारा में धारा 331(4), 305(a) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम रजक के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की। टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया और मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड के पीछे गाडरवारा से एक संदेही को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना की रात जैन मंदिर के दरवाजे की सांकल तोड़कर अंदर प्रवेश करने और मंदिर में रखे चाँदी के तीन छत्र चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी का विवरण:

सुमित उर्फ मलाई उर्फ समृद्ध कोरी, पिता सीताराम कोरी, निवासी हनुमान वार्ड, गाडरवारा।

जप्त सामग्री:

चाँदी के तीन छत्र, अनुमानित कीमत लगभग ₹16,000।

वैधानिक कार्रवाई:
आरोपी के कब्जे से चोरी गए चाँदी के छत्र बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका:
इस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम रजक, सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत तथा आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिवम पटैल और करन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।