उमरिया।विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पनपथा बफर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हारी,गडरिया हार‌ चांसुरा सहित आधा दर्जन गांव में चार दिनों से बाघिन अपना डेरा जमाए हुए है आए दिन मवेशियों के शिकार से ग्रामीण परेशान है और भय और दहशत के साए में जी रहे है,टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम लगातार हाथी दल से बाघिन को जंगल में सुरक्षित खदेड़ने का प्रयास कर रही है लेकिन बुधवार की सुबह तक सफलता नहीं मिली है टाइगर रिजर्व के एसडीओ रेंजर सहित विभागीय हाथी दल की टीम मौके पर मौजूद है।