

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। NH-63 पर गदामल्ली चौक नयापारा मिंगाचल के पास रायपुर पासिंग नंबर का एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर के तुरंत बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई, जिससे पूरा वाहन आग की चपेट में आ ग
बताया जा रहा है कि ट्रेलर हैदराबाद की ओर जा रहा था। हादसे के बाद काफी देर तक वाहन चालक का कोई पता नहीं चल पाया। आशंका जताई जा रही है कि चालक की आग में झुलसकर मौत हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही नैमेड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चालक की तलाश व पहचान की कार्रवाई की जा रही है।
