आयुक्त ने की प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

अधिकारियों एवं वास्तुविदो से कहा कि आवास योजना का अधिक से अधिक लाभ देने कार्य करे

राजनंादगांव 12 फरवरी। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा वीसी कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारियों व वास्तुविदों की बैठक लेकर आवास योजना की समीक्षा की। समीक्षा में योजना के घटकों की सिलसिलेवार जानकारी लेकर घटकों की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली।
सर्वप्रथम निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बैठक मेें आवास योजना के घटक बी.एल.सी. (स्वयं के द्वारा आवास निर्माण) के संबंध मेें विस्तृत जानकारी लेकर प्रगति की जानकारी ली। योजना के नोडल अधिकारी व कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे ने बताया कि बी.एल.सी. योजनांतर्गत हितग्राहियों द्वारा नियमानुसर आवदेन कर स्वयं आवास निर्माण किया जाता है,जिसमें वास्तुविदो के द्वारा निरीक्षण कर जियोटेकिंग की जाती है, जिसके आधार पर स्तरबद्ध भुगतान हितग्राही के खाते में चार किस्तों में किया जाता है। इस घटक के तहत 7957 आवासों की स्वीकृति शासन से प्राप्त है। जिसमें 7768 आवास पूर्ण, 189 निर्माणाधीन है। इन्ही निर्माणाधीन आवासों में से 147 आवास ऐसे है, जो पिछले 2-3 वर्षो से शासन से आवास निर्माण हेतु प्राप्त राशि को लेकर भी अपने आवास निर्माण कार्य को अगले स्तर तक नही पहुॅचा रहे है। इस प्रकार के आवासो के विरूद्ध एफआईआर करने एवं एसडीएम के माध्यम से शासकीय राशि का दुरूप्रयोग करने की धारा के तहत कार्यवाही करने हेतु आयुक्त श्री विश्वकमा ने सक्त निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय चरण 2.0 के तहत वार्डवार अधिक से अधिक प्रचार कर आवास योजना से वंचित परिवारो को योजना से लाभान्वित करने सभी सीएलटीसी एवं वास्तुवीद को निर्देशित किया गया। शासन संे प्राप्त निर्देशानुसार 31 अगस्त 2015 के पूर्व से आबादी भूमि में काबिज परिवार जिसके पास रहवासी होने का किसी भी प्रकार का कोई साक्ष्य हो उन्हें इन योजना से लाभान्वित किया जाना है। ये निर्देश केवल आबादी भूमि पर निवारत परिवारो के लिये है।  
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने सभी वास्तुविदों से कहा कि बीएलसी के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अब तक 736 आवासो की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें से 8 आवास पूर्ण हो गये है, जिसमें नीव स्तर पर 90 आवास, लेन्टर स्तर पर 87 आवास, छत स्तर पर 92 आवास इस प्रकार कुल 270 आवास विभिन्न स्तरो पर निर्माणाधीन है। छत स्तर पर जो 92 आवास है उन्हे मार्च अंतिम तक पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिसकी मानिटरिंग लगातार सीएलटीसी के माध्यम से की जावेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 31मार्च 2026 तक शासन से प्राप्त डीपीआर भेजने के लक्ष्य को पूर्ण करते हुए शेष बचे डीपीआर को शासन की ओर प्रेषित कर लक्ष्य की पूर्ति करे।
आयुक्त श्री विश्वकार्म ने आमजन से अपील की है कि प्रधानमंत्री आवास योजन 2.0 के तहत आवश्यक दस्तावेजो आवेदक की फोटो, आवेदक एवं उनकी पत्नी का आधार कार्ड व मतदाता परिचय पत्र, बैक पास बुक, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार द्वारा सत्यापित), भूस्वामी के दस्तावेज आदि दस्तावेज के साथ नगर पालिक निगम के कक्ष
क्रमांक 19 में कार्यालयीन दिवस में उपस्थित होकर अधिक से अधिक इस योजना का लाभ लेवे। बैठक में आवास योजना के सीएलटीसी श्री ललित मानकर, श्रीमती सोनम पालिया, श्री अभिनव शुक्ला सहित वास्तुविद उपस्थित थे।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *