राजस्व वसूली और सुशासन तिहार पर निगम की समीक्षा, महापौर ने दिए सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को नए वित्तीय वर्ष के लिए संपत्तिकर वसूली तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने से अब नए दरों के अनुसार डिमांड दुरुस्त कर घर-घर जाकर करदाताओं को जागरूक किया जाए।

महापौर ने बताया कि जुलाई तक संपत्तिकर जमा करने पर 6.25 प्रतिशत तथा दिसंबर तक भुगतान करने पर 4 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। उन्होंने आवासीय और खुली भूमि पर 10 प्रतिशत तथा व्यवसायिक एवं औद्योगिक संपत्तियों पर 20 प्रतिशत नए दर से कर निर्धारण सुनिश्चित करने कहा।

बैठक में अतुल विश्वकर्मा ने जून के पहले सप्ताह तक नया डिमांड तैयार कर वसूली शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही जलकर, नजूल भवन, निगम दुकानों के किराए और अन्य करों की नियमित वसूली सुनिश्चित करने कहा।

बैठक में निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, पूर्व पार्षद शरद सिन्हा सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


सुशासन तिहार शिविर में मिले 56 आवेदन

राजनांदगांव में आयोजित “सुशासन तिहार-2026” के तहत भरकापारा स्कूल में वार्ड क्रमांक 25 से 29 के लिए जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 45 मांग और 11 शिकायत से संबंधित थे।

महापौर मधुसूदन यादव ने शिविर में पहुंचकर नागरिकों से चर्चा की और समस्याओं के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

शिविर में राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास और अन्य योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया।

इस दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 3 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र तथा 5 लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किए गए।

नगर निगम प्रशासन ने जानकारी दी कि 25 मई को रेवाडीह आशानगर वार्ड क्रमांक 21 के लिए जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *