77वां गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2026 को ग्राम तिलईरवार में रेशम लाल पटेल जी निवासी ग्राम तिलईरवार द्वारा वर्ष 2025 में कक्षा पांचवी ,आठवीं ,दसवीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में जितने भी विद्यार्थियों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए हैं उनको मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए । रेशम लाल पटेल जी द्वारा विगत कई वर्षों से मेधावी बच्चों को सम्मानित करने का उनको प्रोत्साहित करने का एक अनोखा कार्य कर रहे हैं । उनके इस कार्य को ग्राम सरपंच श्रीमती नंदीका कुंजाम, मोरध्वज चंद्रवंशी,चंद्रकुमार साहू, सुदर्शन साहू,प्रकाश सूर्यवंशी, कांतिबाई चंद्रवंशी,तामेश्वर साहू, दिग्विजय शांडिल्य, ग्रामीण जनों, संस्था प्राचार्य एवं सभी स्टॉफ सदस्यों द्वारा बहुत प्रशंसा किए गए ।
रेशम लाल पटेल जी द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे हम अपने भविष्य को गढ़ सकते हैं,एक अच्छे इंसान बन सकते हैं । पटेल जी के इस सराहनीय कार्य को व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व बहुत कम होते हैं जो बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसा ठोस कदम उठाते हैं ।

