जनगणना 2027, प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य वार्डो में जारी

राजनांदगांव

अपने ब्लाक में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने पर प्रगणक को आयुक्त ने दी बधाई

राजनांदगांव 8 मई। जनगणना 2027 प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य निगम सीमाक्षेत्र में 1 मई 2026 से प्रारंभ हो गया। मकान सूचीकरण कार्य 337 ब्लाक में 56 सुपरवाईजर एवं 337 प्रगणको के द्वारा घर घर जाकर मोबाईल के एच.एल.ओ. एप के द्वारा 32 कालम में मकान की स्थिति, परिवार की जानकारी, उपलब्ध सुविधाए और परिवार में मौजुद परिसम्पत्तियो की जानकारी ली जा रही है। नगर जनगणना अधिकारी एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा प्रतिदिन कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है।


नगर निगम सीमांतर्गत वार्ड क्रमांक 20 सर्कल क्र. 20 के ब्लाक नं. 0085 में आज सबसे पहले मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण करने पर आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने प्रगणक श्रीमती चन्द्रवली साहू को बधाई दिये। उन्होने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के महत्व को समझ श्रीमती साहू द्वारा जिम्मेदारी से निष्ठा पूर्वक कार्य कर अपने ब्लाक का मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण किया गया जो अनुकरणीय है। उन्होने सभी प्रगणकों एवं सूपरवाईजरों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा है कि जनगणना के प्रथम चरण के कार्य सही तरीके से होने से ही आगे चरण के कार्य में अच्छे से पूर्ण होंगे इसलिए प्रथम चरण मकान सूचीकरण का कार्य सावधानी पूर्वक सही तरीके से संपादित किया जाये।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *