3 साल की फरारी खत्म… कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने EOW के सामने सरेंडर कर दिया!

3 साल की फरारी खत्म… कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने EOW के सामने सरेंडर कर दिया!

छत्तीसगढ़ रायपुर

कोयला लेवी, शराब और कस्टम मिलिंग जैसे चर्चित मामलों में उनसे पूछताछ जारी है।

जांच एजेंसी का दावा है कि मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी की जब्त डायरी में ‘कांग्रेस भवन’ के नाम करोड़ों रुपये की एंट्री मिली थी। इन्हीं कथित लेन-देन की कड़ियों की जांच की जा रही है।

EOW अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित रकम कहां से आई, किसके जरिए पहुंची और उसका इस्तेमाल कैसे हुआ। एजेंसी के अनुसार अन्य संबंधित मामलों में भी पूछताछ होगी।

इस बीच कोर्ट ने रामगोपाल अग्रवाल को 17 जुलाई तक EOW रिमांड पर भेज दिया है। ध्यान रहे, मामले में लगाए गए आरोपों पर अंतिम फैसला न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही होगा।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *