चाईनीज मांझे पर सख्त प्रतिबंध, महापौर–आयुक्त ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील

राजनांदगांव

पतंगबाजी में चाईनीज मांझा बना जानलेवा, निगम ने उपयोग पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

🔹️नायलोन व धारदार मांझे पर रोक, उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

🔹️दोपहिया चालकों व बच्चों के लिए घातक चाईनीज मांझा, नगर निगम ने दी चेतावनी

🔹️जनसुरक्षा के मद्देनज़र चाईनीज मांझा प्रतिबंधित, सुरक्षित पतंग उड़ाने की अपील

दुर्ग, 15 जनवरी / नगर पालिक निगम।शासन द्वारा नायलोन, सिंथेटिक अथवा किसी भी प्रकार के धारदार पदार्थ युक्त धागे (चाईनीज मांझा) के उत्पादन, विक्रय, भंडारण, आपूर्ति एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि चाईनीज मांझे के कारण लगातार गंभीर दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों एवं बच्चों के लिए यह मांझा अत्यंत घातक साबित हो रहा है, जिससे जन-जीवन को भारी खतरा उत्पन्न हो रहा है।

महापौर एवं आयुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की है कि पतंग उड़ाने के दौरान चाईनीज मांझे का उपयोग बिल्कुल न करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। साथ ही, प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *