अवैध वसूली रूकवाने विधायक दलेश्वर साहू को सौंपा ज्ञाप

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

अवैध वसूली रूकवाने विधायक दलेश्वर साहू को सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव/डोंगरगांव- धान खरीदी केन्द्रों में मजदूरी के नाम से हो रही अवैध वसूली के खिलाफ प्रदेश किसान संघ द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरूवार को डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू से किसान संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने उनके निज निवास आलीवारा में मुलाकात की एवं ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधि मेडल ने उन्हे बताया कि पूरे जिले के साथ-साथ आपके विधान सभा क्षेत्र में भी किसानों से मजदूरी के नाम पर अब तक करोड़ो की वसूली की जा चुकी है एवं यह क्रम लगातार शिकायतों एवं विरोध के बावजूद भी जारी है। जबकि भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रासंगिक व्यय २२.०५ रू. प्रति क्विंटल सोसायटीयों को दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बोरों में छपाई, भरे हुए धान के बोरों की लोडिंग, भरे हुए धान के बोरों की स्टेकिंग किया जाता है।
प्रतिनिधि मंडल को उन्होने एक-एक किसान का धान बिकवाने का अपना संकल्प बताया तथा अवैध वसूली की गंभीरता को स्वीकार करते हुए इसे रूकवाने पूरी जानकारी लेकर सडक़ से सदन तक लड़ाई लडऩे का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि विधायकों के नाम हस्ताक्षर अभियान चलाकर अवैध वसूली रूकवाने अभियान जारी है परन्तु खरीदी अंतिम दौर में होने के कारण साथ-साथ व्यक्तिगत संपर्क कर भी हस्तक्षेप की मांगी की जा रही है। पूर्व में २६ दिसंबर विधान सभा अध्यक्ष कार्यालय राजनांदगांव में प्रतिनिधि मण्डल द्वारा ज्ञापन दिया जा चुका है। सुदेश टीकम, मोतीलाल सिन्हा, मदन साहू, मदन मोहन, देवलाल साहू, गैंदलाल प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *