क्रिकेट ट्रॉयल – १८ जनवरी को (सिनियर एवं अंडर-२३

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

राजनांदगांव/जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव द्वारा जिले की सिनियर एवं अंडर-२३ टीम के गठन हेतु आगामी १८ जनवरी २०२६ दिन- रविवार को दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया है। चयन प्रक्रिया सुबह ०९ बजे से प्रारंभ होगी। जिन खिलाडिय़ों का जन्म १ सितंबर २००३ या उसके बाद होगा वे ही अंडर-२३ की चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते है। सिनियर वर्ग के लिए कोई आयु सीमा का बंधन नही है। उक्त चयन प्रक्रियाओं में वे ही खिलाड़ी भाग ले सकते है जिनका पूर्व में रजिस्टे्रशन हो चुका है तथा वे खिलाड़ी जिनका रजिस्टे्रशन नही हुआ है वे शाम ०४ व ०६ बजे के बीच दिग्विजय स्टेडियम में आवश्यक दस्तावेजों (पिछले ०५ वर्षों की अंक सूची, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, सभी की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटो) के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है। खिलाडिय़ों का चयन एसोसिएशन द्वारा नियुक्त चयनकर्ताओं के द्वारा किया जायेगा।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव के सचिव श्री योगेश बागड़ी ने बताया कि उक्त चयन प्रक्रिया से दोनों वर्गों के खिलाडिय़ों का चयन कर सघन प्रशिक्षण शिविर लगाया जावेगा। उक्त शिविर में प्रदर्शन के आधार पर खिलाडिय़ों का चयन कर जिले की टीम (सिनियर एवं अंडर-२३) का चयन का गठन किया जावेगा। उक्त टीमें छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी। सिनियर वर्ग के टूर्नामेंट से राज्य की रणजी टीम का गठन होगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतू इच्छुक खिलाड़ी क्रिकेट की सफेद ड्रेस एवं स्वयं की क्रिकेट कीट के साथ उपस्थित होकर भाग ले सकते है। आवश्यक दस्तावेजों के साथ ना आने पर चयन प्रक्रिया में शामिल नही किया जावेगा।
उक्त जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव के मिडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *