
सुरगी और सिंघोला में अवैध वसूली के खिलाफ नुक्कड़ सभा आयोजित राजनंदगांव ।धान खरीदी में मजदूरी के नाम से हो रही अवैध वसूली के खिलाफ शनिवार को सुरगी और सिंघोला के साप्ताहिक बाजारों में नुक्कड़ सभा का आयोजन प्रदेश किसान संघ द्वारा किया गया ।बाजार में आए किसानों एवं महिलाओं ने भी अवैध वसूली के खिलाफ रोष व्यक्त किया एवं लड़ाई जारी रखते हुए वसूली की राशि किसानों को वापस देने की मांग का समर्थन किया ।उल्लेखनीय है कि किसान संघ दिसंबर माह से ही विभिन्न मांगों के साथ अवैध वसूली के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैंऔर विधायकों के नाम ज्ञापन पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है स्थानीय विधायक डॉ रमनसिंह के नाम ज्ञापन पर काफी लोगों ने हस्ताक्षर किए साथ ही वक्ताओं ने डॉक्टर रमन सिंह से हस्तक्षेप कर तत्काल अवैध वसूली रुकवाने की अपील की हैऔर सुरगी की नुक्कड़ सभा में किसान समिति सुरगी के अध्यक्ष सुकृत साहू के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने भागीदारी की ।सिंघोला में तुलसी साहू के नेतृत्व में काफी किसानों ने डॉक्टर रमन सिंह के नाम ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए एवं नुक्कड़ सभा में भागीदारी की ।सुदेश टीकम मदन साहू भागवत साहू गेंदलाल मंगल देवांगन बालेश्वर ठाकुर गणेश साहू लाला साहू ईश्वरी नेताम पुनू पटेल ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया ।

