नि:शुल्क हृदय रोग शिविर संपन्न

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

राजनांदगांव. लायंस क्लब ऑफ नांदगांव द्वारा लायंस सेवा सदन गुरूद्वारा के पास नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन डॉ. सतीश सूर्यवंशी कार्डियोलाजिस्ट रायपुर, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ खरे, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुदीप भट्टाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति में पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। उक्त शिविर में 47 मरीजों ने अपना पंजीयन जांच कराकर चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श व इलाज कराया। लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन प्रमोद बागड़ी ने बताया कि उक्त शिविर पूर्णत: नि:शुल्क आयोजित थी जिसमें एसएमसी हार्ट एंड रिसर्च सेंटर रायपुर का विशेष सहयोग  प्राप्त हुआ जिसमें मरीजों का नि:शु्रल्क ब्लड शुगर उच्च रक्तचाप एवं ईसीजी द्वारा परीक्षण किया गया।  उक्त शिविर में एसएमसी हॉस्पिटल रायपुर के तकनीकी सहायकों का विश्ेाष सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर लायन अमलेन्दु हाजरा, लायन दिलीप खंडेलवाल, लायन नंदकिशोर खंडेलवाल, लायन मनमोहन साहू, लायन डॉ. दिलीप रात्रे की सक्रिय सहभागिता रही। उक्त शिविर में पेंशनर संघ एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपना परीक्षण व उपचार प्राप्त किया। उक्त जानकारी लायंस क्लब के जनसंपर्क अधिकारी अशोक श्रीवास्तव (बालाजी) के द्वारा दी गई।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *