थोक मार्केट निर्माण के लिये व्यापारियो के साथ महापौर ने किया स्थल निरीक्षण

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

राजनांदगांव 17 अपै्रल। शहर के व्यापारियो को उनके थोक दुकान संचालन के लिए थोक मार्केट निर्माण करने महापौर श्री मधुसूदन यादव आज निगम पदाधिकारियो तथा चेम्बर आफ कार्मस के पदाधिकारियो व व्यापारियो के साथ नंदई फ्लाई ओव्हर के पास स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर श्री यादव ने थोक मार्केट निर्माण के लिए व्यापारियो को जानकारी देते हुए अन्य पहलुओ पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि थोक मार्केट के लिए लंबे समय से प्रक्रिया की जा रही है, स्थल एवं पहुच मार्ग में निजी भूमि आने से रूकावट आ रही थी, जिसके निराकरण के लिए संबंधितो से चर्चा की गयी है। संबंधित भूस्वामी द्वारा भूमियो के सममूल्य के बराबर योजना क्षेत्रांतर्गत निकाय द्वारा सममूल्य के बराबर सम्पत्ति (दुकान/भूखण्ड) देने की सहमति प्रदान की गयी, जिससे थोक मार्केट निर्माण का रास्ता आसान हो रहा है।
व्यापारियो ने कहा कि बाई पास रोड होने के कारण ट्राफिक मुक्त स्थल है तथा पार्किंग के अलावा
भारी वाहनो से समान लाने लेजाने में किसी प्रकार की परेशानी नही होगी। उन्होंने कहा कि मार्केट निर्माण के लिए ड्राईंग डिजाईन, अनुमानित लागत राशि की भी जानकारी मिल जाए, तो व्यापारियो को दुकान लेने में सुविधा होगी।
महापौर ने कहा कि कार्यालयीन तैयारी के पश्चात व्यापारियो के साथ बैठक लेकर कार्य योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की जावेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियो की भावना के अनुरूप निर्माण करने का प्रयास किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री राजेश जैन रानू, आलोक श्रोति, सावन वर्मा, राजा माखीजा, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, पार्षद श्री हेमंत शेखर यादव, श्री अरूण साहू, सतीश साहू, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश यादव,चेम्बर आफ कार्मस के अध्यक्ष श्री कमलेश बैद के अलावा श्री विनोद डड्ढा, श्री अरूण डुलानी,श्री ज्ञानंचद बाफना, श्री शिव अग्रवाल, निगम के कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्रीमती ज्योति साहू, प्र.स्वाथ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, प्र.पटवारी श्री मिलिन्द रेड्डी सहित व्यापारीगण उपस्थित थे।

गंजपारा स्कूल में सुविधाओं के विस्तार पर जोर, खेल मैदान, डोम व गार्डन निर्माण के लिए निर्देश

राजनांदगांव 17 अपै्रल। शहर के गंजपारा स्थित शासकीय अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल का आज महापौर मधुसूदन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए क्लासरूम, किचन और लैब का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल,वार्ड पार्षद रवि सिन्हा, पार्षद जैनम बैद,पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा, पूर्व नामांकित पार्षद श्री राजेश अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा, उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे,प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित स्कूल की प्राचार्य श्रीमती राबिया सादाब, शिक्षकगण उपस्थित रहे।
महापौर ने स्कूल परिसर के समग्र विकास पर जोर देते हुए खेल मैदान में पाथवे निर्माण, परिसर में डोम निर्माण, कारपेट ग्रास लगाने एवं गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है, इसके लिए सभी जरूरी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। साथ ही महापौर ने गंजपारा स्कूल के पास नया आंगनबाडी भवन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करने कहा। उन्होंने अन्य प्रस्तावित कार्यों के लिए शीघ्र इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि विकास कार्यों को जल्द शुरू किया जा सके।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *