सेाना बेवरेज सिम्बा बीयर कंपनी में श्रमिकों की हड़ताल सुुलाह के बाद काम शुरू  

सेाना बेवरेज सिम्बा बीयर कंपनी में श्रमिकों की हड़ताल सुुलाह के बाद काम शुरू  

छत्तीसगढ़ दुर्ग

सोना बेवरेज प्रा. लि. कम्पनी रसमड़ा मे करीब 300 श्रमिक पिछले 11 वर्षो से कार्यरत है श्रमिको को श्रेणी अनुसार वेतन भुगतान करने तथा वर्ष 2024-25 का बकाया बोनस आदि मांगो के लिए दिनांक 14/02/2026 की सुबह 10  बजे उत्पादन करना बंद किये क्योंकि मैंनेजमेंट द्वारा यूनियन तोडने श्रमिको को भडकाया जा रहा था इसलिए सुबह 6 बजे की पाली तथा 8 बजे व 9 बजे की पाली वाले श्रमिक कम्पनी के अंदर प्रदर्शन करते रहे, सेकंड पाली 2 बजे वाले श्रमिको को कम्पनी के अंदर डियूटी पर नही लिया गया इसलिए वे सभी श्रमिक कम्पनी गेट के बाहर व भीतर प्रदर्शन करते रहे, दुर्ग जिला प्रसाशन से तहसीलदार श्री दिवान, नगर पुलिस अधिक्षक, पुलगांव टी. आई, पुलिस चौकी अंजोरा प्रभारी, आबकारी अधिकारी, तथा सहायक श्रमायुक्त श्री सरोदे आदि कम्पनी मे करीब रात 8 बजे पहुँचने के पश्चात कम्पनी प्रबंधक श्री राजू भाटिया, एच. आर. तथा श्रमिको की ओर से छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष श्री भीमराव बागड़े, श्री ए. जी. कुरैशी, श्री तुलसी देवदास, श्री पुनाराम साहू के मध्य हुई बैठक मे लिखित समझौता बनाया गया जिसमे श्रेणी अनुसार वेतन के अलावा ओव्हर टाइम का भुगतान, मृतक श्रमिक के वरसान को डियूटी मे लेने आदि मांगो पर समझौता होने पर करीब रात 9 बजे फिर से उत्पादन प्रारम्भ किया गया, मजदूरों ने श्रमिको के लिए भोजन की व्यवस्था कम्पनी के सामने किये थे, इस आंदोलन मे टॉपवर्थ कम्पनी, सुविधी स्पात, शालीमार कम्पनी, जयश्री साल्वेक्स, क्रेस्ट स्टील आदि कम्पनियो के मजदूरों ने भाग लिए!                     कम्पनी के सामने हुई सभा को छ. मु. मो. के श्री भीमराव बागड़ेे, ए. जी. कुरैशी, भोजराम साहू, डोमार साहू, राजकुमार ढीमर, सतीश साहू, लावस साहू, नीरेश पटेल, भुवन साहू  दूरपत बाई यादव प्रमिला सिन्हा, अंजनी आदि प्रतिनिधियों ने सम्बोधित किये, सभा का संचालन तुलसी देवदास, व पुनाराम साहू ने  किया!  वक्ताओ ने समझौता होने पर जिला व पुलिस प्रसाशन का आभार व्यक्त किया! यह जानकारी मोर्चा के संगठन मंत्री श्री तुलसी देवदास ने दिये।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *