विनय डढढा सकल जैन श्री संघ के नये अध्यक्ष

विनय डढढा सकल जैन श्री संघ के नये अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ दुर्ग राजनांदगांव

विनय डढढा सकल जैन श्री संघ के नये अध्यक्ष*

अशोक उपाध्यक्ष,अजय सचिव एवं खुशालचंद कोषाध्यक्ष बने

राजनंदगांव 15 फरवरी। सदर बाजार स्थित स्थानक भवन में 14 फरवरी को सभी जैन संघों के अध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक हुई ,जिसमें समाजसेवी एवं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के *अध्यक्ष विनय डढढा को सकल जैन श्री संघ राजनांदगाँव का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।*

            जैन स्थानक भवन में श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के प्रमुख ट्रस्टी अध्यक्ष अजय सिंघी, श्री वर्धमान स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष खुशालचंद पारख, श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक झांझरी एवं श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विनय डढढा की उपस्थिति में हुई ।

इस बैठक में आगामी दो वर्षों के कार्यकाल के लिए *सर्वसम्मति से सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष का दायित्व श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विनय डढढा को सौंपा गया।*

        सकल जैन श्री संघ का अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद श्री डढढा ने उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के नामों की घोषणा आपसी परामर्श के बाद कर दी। उन्होंने *सकल जैन श्री संघ के उपाध्यक्ष पद पर अशोक झांझरी* , *सचिव पद पर अजय सिंघी* एवं *कोषाध्यक्ष पद पर खुशालचंद पारख के नामों की घोषणा की।*

इन नामों की घोषणा होने के बाद ही बधाई एवं शुभकामनाओं को सिलसिला जारी हो गया और जैन समाज, समाजसेवी संस्थाओं एवं व्यापारी संगठनों के अलावा इस्ट मित्रों एवं परिजनों ने भी श्री डढढा ,श्री झांझरी , श्री सिंघी एवं श्री पारख को बधाई दी।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *