महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नागरिको को विधानसभा अध्यक्ष, सांसद एवं महापौर नेदी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

राजनांदगांव 14 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डे, महापौर श्री मधुसूदन यादव ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर वासियों को शुभकामनाएं देते हुऐ कहा की यह विशेष दिन भगवान शंकर की अराधना का दिन है और यह माना जाता है कि इसी पावन दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। उन्होंने कहा कि वैसे तो प्रत्येक माह में एक शिवरात्रि का दिन होता है, परंतु फाल्गुन माह की कृष्ण त्रयोदशी को आने वाली इस शिवरात्रि का अत्यंत महत्व है, इसलिए इसे महाशिवरात्रि कहा जाता है।
विधानसभा अध्यक्ष व विधायक, सांसद एवं महापौर ने कहा कि वास्तव में महाशिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की अराधना का ही पर्व है, इस दिन धर्मप्रेमी लोग महादेव का विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। नगर में महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, जो शिव के दर्शन-पूजन कर खुद को सौभाग्यशाली मानते है। उन्होंने महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर हर व्यक्ति खुशहाल रहें, शिव प्रार्थना के साथ शिव की आराधना करते हुए सबके मंगलमय जीवन की कामना की है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *