राजनांदगांव- बौद्ध समाज (बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव) का अध्यक्ष चुनाव दिनांक १५/०२/२०२६ दिन- रविवार को संपन्न होगा।
बौद्ध समाज के प्रवक्ता विनोद श्रीरंगे ने बताया कल समाज का विधिवत चुनाव संपन्न कराया जायेगा इस चुनाव में दो मतदान केन्द्र बनाया गया है। मतदान केन्द्र ०१ में डॉ. आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सिविल लाईन में बनाया गया है। इस मतदान केन्द्र में ममता नगर, तुलसीपुर, मोतीपुर, नवागांव, रामनगर (सोनार चाल), बसंतपुर, भरकापारा, संजय नगर, राहुल नगर, लखोली एवं रामनगर मठपारा के मतदाता इस बूथ में मतदान करेंगे। इसी प्रकार मतदान केन्द्र ०२ में रमाबाई भवन शिक्षक नगर के पास स्टेशनपारा में बनाया गया है इस मतदान केन्द्र में स्टेशन पारा, शंकरपुर, शिवनगर, शांतिनगर, गौरीनगर, रेल्वे स्टेशन के मतदाता इस बूथ में मतदान करेंगे। विनोद श्रीरंगे ने बताया कि मतदान सुबह ०८ बजे से शाम ०५ बजे तक संपन्न होगा। इस चुनाव में तीन प्रत्याशी अध्यक्ष के लिये (१) श्रीमति वंदना मेश्राम, (२) विजय रंगारी, (३) दीपांकर खोब्रागढ़े नामांकन फार्म दाखिल किये है। इस चुनाव संचालन के लिये मुख्य चुनाव संचालक श्री प्रवीण नोन्हारे को बनाया गया है। जो अपनी टीम के साथ संपूर्ण चुनाव का संचालन करेंगे।
विनोद श्रीरंगे एवं प्रवीण नोन्हारे ने सभी बौद्ध समाज के मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।

