भोपाल शहर के करोंद क्षेत्र स्थित विनायक कॉलोनी में एक हाई टेंशन टावर के नीचे से तारकोल की सड़क बनाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाई टेंशन टावर के नीचे से सड़क का निर्माण किया गया है, उक्त सड़क पर से रोजाना सैकड़ों वाहन चालक और लोग आवाजाही करते है। जिससे उनकी जान को खतरा बन गया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने प्रबंध संचालक, म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।

