
नगर में आयोजित यादव प्रीमियर लीग 2026 के समापन समारोह में राजनांदगांव जिले में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत कर इतिहास रखने वाली खेल संस्था टी एच (टाउनहॉल) इलेवन के संस्थापक कप्तान पूनाराम यादव, रीतेश देवांगन और पोषण यादव का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि 1994 में राजनांदगांव में पहली बार फ्लड लाइट क्रिकेट

प्रतियोगिता की शुरुआत उस समय की प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब टी एच इलेवन द्वारा की गई थी। स्टेट हाई स्कूल मैदान पर आयोजित उस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की 16 प्रमुख टीमों ने भाग लिया था। उसे दौर में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता कराना एक चुनौती पूर्ण कार्य था, जिसे आर्थिक रूप से कमजोर किंतु हौसलों से बुलंद टी एच इलेवन के सदस्यों ने पूर्ण करके एक इतिहास रचा था।

