छत्तीसगढ़ में मार्च महीने की शुरुआत में ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है और कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है. राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जिससे लोगों को दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद 2 से 5 डिग्री तक गिरावट संभव है. वहीं 13 मार्च को बस्तर संभाग में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. राजधानी रायपुर में भी तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने और धुंध के आसार बताए गए हैं.

