Indigo Flight : आज से मिल रहा सस्‍ता हवाई टिकट! देश के भीतर ही नहीं, विदेश की यात्रा पर भी छूट

राजनांदगांव

घरेलू एयरलाइंस इंडिगो ने सस्‍ते टिकट की सुविधा शुरू कर दी है. कंपनी ने 1 जुलाई से इसकी बुकिंग शुरू कर दी है और 15 जुलाई से टिकट पर देश के भीतर और विदेश की यात्रा की जा सकेगी. सरकार ने भी हवाई ईंधन की कीमतें घटा दी हैं, जिससे आने वाले समय में किराया भी कम होने की उम्‍मीद है

नई दिल्‍ली. देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए सस्‍ते टिकट का ऑप्‍शन शुरू कर दिया है. विमानन कंपनी ने इंडिगो लाइट (IndiGo Lite) नाम से नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत यात्रियों को 1 जुलाई से सस्‍ता टिकट बुक करने का मौका मिल रहा है. इस टिकट पर 15 जुलाई से यात्रा शुरू की जा सकेगी. नई सुविधा के तहत इकनॉमी क्‍लास के यात्रियों को मौका दिया जा रहा है.

इंडिगो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ऐसे यात्री जो सिर्फ केबिन बैगेज के साथ सफर कर रहे हैं. उन्‍हें इंडिगो लाइट के तहत सस्‍ती टिकट बुकिंग का मौका दिया जा रहा है. इस तरह के टिकट की बुकिंग इंडिगो के डायरेक्‍ट चैनल से की जा सकती है. इसमें कंपनी की वेबसाइट, मोबाइल अप्‍लीकेशन और कॉन्‍टैक्‍ट सेंटर शामिल हैं. टिकट की बुकिंग 1 जुलाई से शुरू होगी और इस पर 15 जुलाई से सफर किया जा सकेगा. इस सुविधा के तहत देश और विदेश में यात्रा की जा सकेगी.

किस तरह की यात्रा पर मिलेगी सुविधा
इंडिगो लाइट के तहत बुक किए गए टिकट पर घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय दोनों ही स्‍तर का सफर किया जा सकता है. कंपनी ने नॉन-स्‍टॉप रूट पर वन-वे, राउंड ट्रिप और मल्‍टीसिटी बुकिंग पर इसकी सुविधा देने की बात कही है. इंडिगो लाइट के तहत वयस्‍क और बच्‍चों की भी बुकिंग की जा सकेगी. एयरलाइन के मुताबिक, इस तरह की बुकिंग के टिकट पर सिर्फ केबिन बैगेज ले जाने की सुविधा मिलती है. इस सुविधा के तहत कंपनी कम खर्च में यात्रा की सुविधा देगी.

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *