एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पौधरोपण

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पौधरोपण

छत्तीसगढ़ रायपुर

चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी दिया पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक संवेदनाओं को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरित एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियानों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व है और पौधारोपण से आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *