रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज परियोजनाओं में आएगी तेजी, पीडब्ल्यूडी सचिव ने दिए सख्त निर्देश

रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज परियोजनाओं में आएगी तेजी, पीडब्ल्यूडी सचिव ने दिए सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़ रायपुर

लवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज परियोजनाओं में तेजी, PWD सचिव ने दिए सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और रेलवे अंडरब्रिज (RUB) परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कार्यों में तेजी लाने, बेहतर समन्वय और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

रायपुर, 8 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और रेलवे अंडरब्रिज (RUB) परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया तथा कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में सचिव ने लोक निर्माण विभाग और रेलवे अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी परियोजना में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम और आवागमन की समस्याओं से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से माल परिवहन भी अधिक सुगम और तेज होगा।

श्री बंसल ने अभी तक शुरू नहीं हो सकी परियोजनाओं के लिए आवश्यक सभी प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यस्थलों से अतिक्रमण हटाने, भूमि व्यपवर्तन, नामांतरण, भू-अर्जन और अन्य लंबित प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा।

समीक्षा बैठक में यूटिलिटी शिफ्टिंग (बिजली, पानी, दूरसंचार आदि सेवाओं के स्थानांतरण) के कार्यों में तेजी लाने पर भी विशेष जोर दिया गया। सचिव ने स्पष्ट किया कि यूटिलिटी शिफ्टिंग में देरी के कारण निर्माण कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए। उन्होंने प्रस्तावित परियोजनाओं के प्राक्कलन और ड्राइंग-डिजाइन तैयार करने के लिए जहां आवश्यकता हो, वहां लोक निर्माण विभाग और रेलवे अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवागमन उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से सभी रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज परियोजनाओं की नियमित और कड़ी मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि लोक निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारी प्रत्येक तीन महीने में संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित कर परियोजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करें तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे बिलासपुर के प्रधान मुख्य अभियंता अवनीश कुमार पाण्डेय, अपर सचिव एस.एन. श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता एस.के. कोरी, अधीक्षण अभियंता डी.के. माहेश्वरी, मुख्य अभियंता मनोज कुमार सिंह, सीपीएम राजीव कुमार तथा सीपीएम रायपुर तत्वदर्शी साहू सहित विभाग और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित र

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *