पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले PM मोदी ने कालीबाड़ी में की पूजा

News Politics पश्चिम बंगाल

300 साल पुराने मंदिर में मां सिद्धेश्वरी का लिया आशीर्वाद, रोडशो और रैली से साधा चुनावी माहौल

कोलकाता, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तरी कोलकाता स्थित ऐतिहासिक थंथनिया कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपने निर्धारित रोडशो की शुरुआत की।

करीब 300 साल पुराने इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1703 में हुई थी और यह कोलकाता के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित काली मंदिरों में गिना जाता है। यहां मां काली की पूजा ‘मां सिद्धेश्वरी’ के रूप में की जाती है, जिन्हें ‘जागृत देवी’ माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महान संत रामकृष्ण परमहंस भी इस मंदिर में अक्सर आते थे और मां सिद्धेश्वरी के भक्ति गीत गाते थे। मंदिर की दीवारों पर उनकी कही वाणी आज भी अंकित है— “शंकर के हृदय में काली का वास है।”

इस मंदिर की एक विशेष परंपरा यह भी है कि यहां देवी को मांसाहारी प्रसाद चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि इस परंपरा की शुरुआत रामकृष्ण परमहंस ने की थी, जब उन्होंने केशव चंद्र सेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए मां को ‘डाब-चिंगड़ी’ का भोग लगाया था।

मंदिर में पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने उत्तरी बंगाल में रोडशो किया और फिर उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर स्थित मतुआ ठाकुर मंदिर में भी दर्शन किए।

यहां उन्होंने मतुआ समुदाय की आस्था को नमन करते हुए कहा कि श्री श्री हरिचंद ठाकुर और गुरुचंद ठाकुर के आदर्श समाज को दिशा देने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में कहा कि इन महान संतों के विचार समाज को निरंतर प्रेरित करते हैं।

  • 703 में हुई थी मंदिर की स्थापना
  • मां सिद्धेश्वरी के रूप में होती है पूजा
  • मांसाहारी प्रसाद की अनूठी परंपरा
  • चुनाव से पहले PM का धार्मिक और राजनीतिक संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *