जिला मुंगेली के नगर पंचायत सरगांव में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह

राजनांदगांव

जिला मुंगेली के नगर पंचायत सरगांव में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी एवं केंद्रीय राज्यमंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व सांसद बिलासपुर श्री लखन लाल साहू जी तथा छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) माननीय श्री जितेंद्र कुमार साहू जी सहित समस्त जनप्रतिनिधिगण, समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं साहू समाज के बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने सहभागिता निभाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *