
छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री श्री संजय श्रीवास्तव ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुँचकर श्री नितिन नबीन जी से सौजन्य भेंट की एवं उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि अपने संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा की भावना से श्री नितिन नबीन जी पार्टी की विचारधारा एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का कार्य करेंगे तथा भाजपा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
उन्होंने छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी एवं प्रभारी के रूप में श्री नितिन नबीन जी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व और सटीक रणनीति के परिणामस्वरूप राज्य में भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त हुआ।
श्री संजय श्रीवास्तव ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन में भाजपा और अधिक सशक्त होकर नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी।

