
Clभाजपा नगरनार मंडल प्रभारी रजनीश पाणिग्राही ने ली संगठनात्मक बैठक, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी नगरनार मंडल में जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्राही को नगरनार मंडल का प्रभारी बनाए जाने के उपरांत उनके प्रथम आगमन पर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला एवं पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया।

बैठक की शुरुआत भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं तिलक लगाकर की गई। इसके पश्चात मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया। बैठक में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की समीक्षा की गई तथा आगामी चरणों में मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष एवं BLA-2 के माध्यम से मतदाताओं के साथ समन्वय एवं सहयोग को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

नगरनार मंडल प्रभारी रजनीश पाणिग्राही ने अपने संबोधन में कहा कि आज कार्यकर्ताओं में जो स्नेह, सम्मान एवं उत्साह देखने को मिला है, वह संगठन की मजबूती का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जिसमें बूथ स्तर से लेकर मंडल एवं जिला स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘अंत्योदय’ के विचार को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए सतत कार्य करना होगा। आगामी समय में बूथ अध्यक्ष, BLA-2 एवं प्रत्येक कार्यकर्ता मतदाता संपर्क को मजबूत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नगरनार मंडल एकजुटता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा और सौंपे गए सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेगा। इस अवसर पर संगठन की मजबूती हेतु सभी कार्यकर्ताओं से मिल-जुलकर एवं एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, वरिष्ठ कार्यकर्ता चम्पा बाई, उपाध्यक्ष मोहन सेठिया, लालाराम पटेल, सविता साहनी, महामंत्री राजेश शर्मा, मनोज पटेल, कोषाध्यक्ष संगीता महाराणा, मंत्री सुरेश ठाकुर, सरपंच रेनू बघेल, रघु सेठिया, घनश्याम सेठिया सहित मंडल पदाधिकारी, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, BLA-2 एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर नगरनार मंडल की ओर से उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। to teach Gmail this conversation is important

