अस्मिता खेलों इंडिया वेटलिफ्टिंग में शहर के महिला खिलाडिय़ों ने जीता 4 पदक

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

 Dec 19, 2025/अस्मिता खेलो इंडिया भारोत्तोलन (वेट लिफिंटग) में सोनाली यदू को गोल्ड मेडल मिला भूमि सिंह को सिल्वर मेडल व तानिया बंजारे, मुस्कान यादव को ब्राउन्स मेडल मिला
कोटा नरायणपुरा राजस्थान वेस्ट जोन में आयोजित 15 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक चलने वाली अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलन चम्पियन शीप लींग स्पर्धा के संबंध में राजनांदगांव जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अमित अजमानी जी ने बताया की अस्मिता खेलो इंडिया महिला भारोत्तोलन लींग स्पर्धा में राजनांदगांव जयभवानी व्यायाम शाला स्टेडियम समिति में अभ्यासरत महिला वेट लिफ्टर सोनाली यदू, 63 किलोग्राम सिनियर वर्ग समुह में 78 किलोग्राम स्नेच व 104 किलोग्राम क्ंिलनजर्क कुल टोटल 182 किलोग्राम वजन उठाकर  अपने वजन समुह में गोल्ड मेडल हासिल  की वहीं 77 किलोग्राम वर्ग समुह सब जूनीयर व जूनीयर वर्ग में मुस्कान यादव ने 51 किलोग्राम स्नेच 65 किलोग्राम किंलनजर्क कुल टोटल 116 कि.ग्रा. वजन उठाकर ब्राउन्स मेडल  पर  कब्जा कि। तानिया बंजारे सिनियर वर्ग में 77 कि.ग्रा. वर्ग समुह में 62 कि .ग्रा. स्नेच, 78 कि.ग्रा. क्लिनजर्क कुल टोटल 140 कि.ग्रा. वजन उठाकर सिनियर वर्ग में ब्राउन्स मेडल हासिल कि 86 कि.ग्रा. वजन समुह में भूमि सिंह 63 कि.ग्रा. स्नेच  72 कि.ग्रा. क्लिनजर्क कुल टोटल 135 कि.ग्रा. वजन उठाकर जुनियर वर्ग में सिल्वर मेडल व सिनियर वर्ग में ब्राउन्स मेडल हासिल की अध्यक्ष अमित अजमानी जी ने बताया कि अस्मिता खेलों इंडिया भारोत्तोलन चम्पियनशीप प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिला के 4 महिला वेट लिफ्टर खिलाड़ी भाग लिये जिसमें छ.ग. टीम ने जुनियर वर्ग व सिनियर वर्ग रनप ऑफ चम्पियन शीप प्राप्त किये है। इन सभी महिला खिलाड़ीयों के सफलता पर जिला भारोत्तोलन संघ के संरक्षक  डोमन महोबिया, अजय श्रीवास्तव, नीलू शर्मा, जीतू  मुदलियार , अध्यक्ष अमित अजमानी, सचिव अशोक श्रीवास, कोषाध्यक्ष बंसत मैगी, व्यायाम शाला के सचिव शेख वशीम, सहसचिव निरज शुक्ला, उपाध्यक्ष विवेक रंजना सोनी, दीपक ठाकुर मजोज यादव, चोवाराम सोनकर, नाहिद अख्तर, अंकुश अजमानी, आकाश सोनी, नरायण लोहार, तामेश्वर बंजारे, अभिशेक अजमानी, रितेश घरड़े, व्यायाम शाला के वरिष्ठ सदस्य दाउद खान, अजय कुलदीप, रामा यादव, जग्गु ठाकुर, नितिन शर्मा, रवि गुप्ता, गणेश साहू, सुखराम मेश्राम, मनिष तिवारी, सचिन महोबिया, गौकरन सोनकर, दिनेश राजपूत, नोमेंद्र यादव, वैभव देवांगन, मजहर खंान आदि सदस्यों ने बधाई प्रेषित किये  है। यह जानकारी जिला भारोत्तोलन के सचिव अशोक श्रीवास ने दी।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *