BSP NEWS: बकाया एरियर, मजदूरों की छंटनी से भड़का गुस्सा, INTUC का विरोध-प्रदर्शन आज

छत्तीसगढ़ दुर्ग

भिलाई। स्टील इम्पलाइज यूनियन इंटक एवं स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के द्वारा 11 मई को सुबह 7:45 बजे से 8:45 बजे तक मुर्गा चौक, भिलाई में प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आयोजित किया जा रहा है।

यूनियन द्वारा प्रमुख रूप से कर्मचारियों के वेतन समझौते को शीघ्र पूर्ण करने, 39 महीने का एरियर भुगतान करने, 1 जनवरी 2027 से नए वेज बोर्ड का गठन करने, 650 वर्ग फीट के सभी आवासों को लाइसेंस पर देने एवं सब्जेक्ट टू वेकेशन को पुनः प्रारंभ करने की मांग उठाई जाएगी।

इसके साथ ही ठेका श्रमिकों के लिए केंद्रीय न्यूनतम वेतन लागू कर न्यूनतम मासिक वेतन ₹26,000 निर्धारित करने, 35% ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक लगाने, काम की गारंटी सुनिश्चित करने तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।

स्टील इम्पलाइज यूनियन इंटक के महासचिव एवं स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों में अपनी लंबित मांगों को लेकर काफी आक्रोश है। यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *