अस्मिता खेलो इंडिया वेट लिफ्टिंग में पदक जीतने वाले महिला वेट लिफ्टर खिलाडिय़ों का शहर वासी, वार्ड वासी एवं खेल संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया

छत्तीसगढ़

अस्मिता खेलो इंडिया वेट लिफ्टिंग में पदक जीतने वाले महिला वेट लिफ्टर खिलाडिय़ों का शहर वासी, वार्ड वासी एवं खेल संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कोटा राजस्थान वेस्ट जोन मे आयोजित १५ दिसम्बर से १९ दिसम्बर तक चलने वाली अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलन लीग स्पर्धा में शहर के ४ महिला वेट लिफ्टर  खिलाडियों का नगर आगमन पर शहर वासी, वार्ड वासी, व्यायाम शाला एवं भारोत्तोलन संघ द्वारा बैड बाजा, फुल माला पहनाकर,स्वर्ण पदक, रजत पदक,कांस्य पदक प्राप्त  महिला वेट लिफ्टर कुमारी सोनाली यदू, कु.तानिया बंजारे, कु. मुस्कान यादव, एवं कु. भूमि सिंह क भव्य स्वागत फुल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया गया इस इतिहासिक उपल्ब्धि पर जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अमित आजमानी जी ने बताया कि अस्मिता खेलो इंडिया भारोत्तोलन लीग स्पर्धा कोटा राजस्थान में आयोजित कि गई थी। जिसमें हमारे शहर जय भवानी व्यायम शाला स्टैडियम समिति में अभ्यासरत  खिलाडिय़ों क ा भारोत्तोलन संघ के लिये बहुत बडी उपल्ब्धि  हासिल की है, इनके उपल्ब्धि पर वार्ड वासी शहर वासी, जय भवानी व्यायाम शाला, जिला भारोत्तोलन संघ एवं छ.ग. भारोत्तोलन संघ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना करती है।  इस भव्य स्वागत में वार्ड के महिला, पुरूष बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, और उनके घर तक छोड़ कर आये इस शुभ अवसर घड़ी में शहर वासी, वार्डवासी, व्यायाम शाला एवं भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे। यह जानकारी जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अशोक श्रीवास ने दी।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *