
राजनांदगांव एनएसयूआई ने पंडित किशोरी लाल शुक्ला उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, राजनांदगांव में प्रदर्शन किया एवं डीन को सौंपा ज्ञापन।।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा ने कहा कि सैकड़ों छात्रों के साथ उद्यानिकी महाविद्यालय का घेराव किया गया है। लगातार महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहद ही खराब आ रहा है जिससे छात्रों में आक्रोश है अभी वर्तमान में जारी हुए विश्विद्यालय के द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में लगभग 65 छात्रों को ईयर बैक लगा है जिससे उन छात्रों का अब नेक्स्ट ईयर में प्रवेश ले पाने ले असमर्थ है।। पिछले वर्ष भी इसी तरह का परीक्षा परिणाम आया था । लेकिन विश्विद्यालय ने ईयर बैक का प्रावधान हटाया था लेकिन फिर इस बार लागू कर दिया गया है।। एनएसयूआई माग करती है कि इस नियम को वापस लिया जाना चाहिए।। और छात्रों को अगली कक्षाएं में प्रवेश देना चाहिए।।

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव ने बताया कि बड़े शर्म कि बात कि महाविद्यालय प्रशासन के पास टीचिंग स्टॉप नहीं है ये भी बड़ी वजह है कि प्रोफ़ेसर नहीं होने के कारण कक्षाएं नहीं होती हैं।। जिससे परीक्षा परिणाम भी खराब आता है।। वर्तमान में महाविद्यालय में 13 प्रोफेसर है। जिसमें से 3 नियमित एवं 5 अतिथि लेक्चर है।। एनएसयूआई महाविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देती हैं कि बाकी रिक्त पद भरे जाएं नहीं तो उग्र प्रदर्शन होगा।।
एनएसयूआई जिला महासचिव जयंत पटेल ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन ने वार्षिक खेल कूद के नाम पर फीस ले ली है लेकिन आज तक महाविद्यालय में खेल का कोई अता पता नहीं है।।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा, प्रदेश महासचिव राजा यादव, जिला उपाध्यक्ष साहिल सागर, जिला महासचिव जयंत पटेल, कॉलेज अध्यक्ष हुलेंद्र राजपुत, गिरजाशंकर भोई, अंशु मंडल, देवव्रत साहू, हितार्थ कुलदीप, रणजीत, तेजस्वी, आकाश कुजूर, योगेश, टिकेंद्र, दीप्ति, आदित्य राजपूत, तुषार, गोविंद ठाकुर, लिलेश्वर, लोकेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

