गुना जिले के धरनावदा थानाक्षेत्र के ग्राम कर्माखेड़ी की एक सहरिया आदिवासी महिला को रूठियाई निवासी युवक द्वारा फोन पर अश्लील और जातिसूचक अपशब्द बोलने और महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने से लेकर कई विभागों तक की, लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, गुना से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।

