
राजनांदगांव — अखिल भारतीय वैष्णव सेवासंघ मुम्बई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 28 दिसम्बर 2025 को जयपुर राजस्थान में छुईखदान छोटे राजा परिवार के लतारानी लाल जे.के. वैष्णव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का सम्मान हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल जे के वैष्णव ने गुरु परम्परा व्याख्यान में कहा कि वैष्णव का गुरु वैष्णव ही होना चाहिये। सभी वैष्णव जन को जनेऊ पहनने, तिलक लगाकर तुलसी कंठी माला धारण करने के आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सर्वप्रथम भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी की पूजा, प्रार्थना पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी पिछले बैठक आयोजन रायपुर होटल बेबीलोन में आयोजित बैठक के आभार प्रकट करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ओ पी बैरागी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसका सभी ने समर्थन किया। आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन अयोध्या जी धाम उत्तरप्रदेश में आयोजित करने हेतु माननीय योगेन्द्र महंत जी इन्दौर पूर्व राज्यमंत्री मध्यप्रदेश को सर्वसम्मति से संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यू के स्वामी दिल्ली , दीनदयाल वैष्णव अहमदाबाद, प्रभुलाल बैरागी भोपाल सहित विष्णुदत्त जी कोटा राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओपी बैरागी महासचिव, सुनील रामावत सूरत, बद्रीप्रसाद अग्रावत, मयंक भास्कर, गोपाल लाल वैष्णव , दशरथ शर्मा, महेश जी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता बेन, चांदनी शर्मा, वीद्या शर्मा , नीलिमा मनोहर बैरागी आष्टा , निशा वैष्णव, श्रेया वैष्णव , अनिल देवमुरारी, कमल बैरागी , महेश वैष्णव , प्रशांत महंत सहित बड़ी संख्या में सेवासंघ के प्रदेश भर से आए पदाधिकारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गण उपस्थित रहे

