मुख्यमंत्री ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ : स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ ‘एकता दौड़’ में हुए शामिलराष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

छत्तीसगढ़ रायपुर

विविधता में एकता ही भारत की असली ताकत : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

राष्ट्रनायकों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े हमारी भावी पीढ़ी – मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ : स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ ‘एकता दौड़’ में हुए शामिलराष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रायपुर / 31 अक्टूबर 2025 राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि वे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले ऐसे युगपुरुष थे जिन्होंने अपने अदम्य साहस और दृढ़ निष्ठा से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव रखी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ राजधानी रायपुर के शास्त्री चौक से शारदा चौक तक आयोजित ‘एकता दौड़’ में शामिल होकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल को उनकी दूरदृष्टि और अद्भुत नेतृत्व क्षमता के कारण ही ‘भारत का लौह पुरुष’ कहा जाता है। राष्ट्र को एकजुट करने के उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज पूरे देश में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत विविधताओं से परिपूर्ण देश है और ‘विविधता में एकता’ की भावना ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह जोश सरदार पटेल के प्रति श्रद्धा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया और सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें राष्ट्रहित में समर्पण, संगठन और एकता का अमूल्य संदेश देता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश सरदार पटेल के सपनों का सशक्त और एकजुट भारत बना रहा है।

कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में एकता, सद्भाव और विकास के कार्यों को नई दिशा मिल रही है। सरदार पटेल के आदर्शों पर चलते हुए प्रदेश सरकार जनहित और सुशासन के संकल्प को साकार कर रही है।

जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता रहेगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम, वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नंदन जैन,अखिलेश सोनी, नवीन मार्कण्डेय,राहुल ठिकरिया, प्रफुल्ल विश्वकर्मा,अकबर अली, सुभाष अग्रवाल, नवीन शर्मा, गुंजन प्रजापति,गोविंदा गुप्ता अर्पित सूर्यवंशी,प्रणय साहू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *