युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए हरीश सोनवानी

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

राजनांदगांव/ जिला सतनामी सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थित में सतनाम भवन मुख्य कार्यालय भवन में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई जिसमें रायसुमारी के पश्चात सर्वसहमति से जिला युवा प्रकोष्ट अध्यक्ष गुलाब चंदेल को पद मुक्त करते हुए। जिला युवा प्रकोष्ट के रूप में समाज- समर्पित श्री हरीश कुमार सोनवानी को नए जिला अध्यक्ष के पद से मनोनित किया गया। विदित हो कि श्री सोनवानी समाजहित में लगातार सेवा दे रहे है युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में आयोजनों से जोड़ने तथा रचनात्मक कार्यों को सफलतापूर्वक निर्वहन करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करते है। उनके मनोनयन से उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है क्रमशः वासुदेव जोशी,पार्थ  गेण्डरे जी, परस लहरें, गोलू सूर्यवंशी जी, बंटी महिलागे, मोहित जोशी, बंटी चंदेल, दिनेश बंजारे, दीपक जोशी, सुनील, मनीष, वासु, मिथिलेश, संतोष भारती, कपिल सूर्यवंशी, देवा बंधे, परमानंद, सचिन, रवि भारती, अजित महिपाल, शुभम बंजारे, ओमप्रकाश बंजारे, हर्ष मारकंडे, उत्तम जांगड़े, अमरदास बंजारे धीरज, आकाश नारंगे, अमर दास बंजारे सहित गणमान्य जनों ने समाज के प्रति आभार जताया। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष श्री युवराज दास ढिरहेर जी उपाध्यक्ष श्री कमलेश्वर साडे व प्रतिमा बंजारे सचिव ऋषि राय खरे जी ने श्री हरीश कुमार सोनवानी को नवीन पद हेतु शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित करते हुए, समाज के हित और उत्थान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने उज्जवल भविष्य कि कामना कि जिसकी जानकारी जिला महामंत्री कमल कुमार लहरें ने दी।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *