ड्यूटी के दौरान TI ने छुए पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री के पैर, वीडियो वायरल होने पर SSP का एक्शन, किया लाइन अटैच

छत्तीसगढ़ रायपुर

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के रायपुर एयरपोर्ट आगमन के दौरान का एक वीडियो सोशल media पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में माना थाना प्रभारी मनीष तिवारी बाबा बागेश्वर के सामने जूते उतारते, टोपी हटाते और चरण स्पर्श करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली, अनुशासन और ड्यूटी के दौरान आचरण को लेकर सवाल उठने लगे। मामले ने तूल पकड़ते ही Lal Umed Singh ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीआई मनीष तिवारी को लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई विभागीय मर्यादा, आचार संहिता और पुलिस सेवा के अनुशासन को बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *