दन्तेवाडा-बीजापुर सीमाक्षेत्र के जंगल-पहाड़ों में पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है

राजनांदगांव

एक पुरूष नक्सली शव सहित भारी मात्रा में हथियार व नक्सली सामग्री बरामद

जानकारी के मुताबिक,
गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा के बीच जंगलों में नक्सली हथियार डंप होने की सूचना मिली थी…

जिसके बाद डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया…

रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच, पहले से घात लगाए बैठे 8 से 10 सशस्त्र माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी…जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की…मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्चिंग के दौरान—
👉 1 सशस्त्र माओवादी का शव बरामद
👉 भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री जब्त


🎯 पहचान (Identity):

मारे गए माओवादी की पहचान
राजेश पुनेम के रूप में हुई है…

जो भैरमगढ़ एरिया कमेटी का ACM था…
और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था…

वह गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम बुरजी का रहने वाला था,फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है…
सुरक्षा बल किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट पर हैं…

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *