अन्नदाता का मान ही भाजपा सरकार की पहचान – ऋषिदेव चौधरी

छत्तीसगढ़ राजनांदगांव

राजनांदगांव।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बीते दिनों हुए मंत्रि परिषद की बैठक में राज्य के किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय की प्रसंशा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री ऋषिदेव चौधरी ने कहा कि अन्नदाताओं का मान ही भाजपा सरकार की पहचान है और हर कीमत पर हर स्तर पर भाजपा किसानों के हित में निर्णय ले रही है ।
ऋषिदेव चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पूर्व एकमुश्त प्रदान करने का निर्णय प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने लिया जिसका स्वागत होना चाहिए । इस निर्णय के तहत लगभग ₹10,000 करोड़ की राशि 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

ऋषिदेव चौधरी ने आगे कहा कि प्रदेश के अन्नदाता भाइयों-बहनों की मुस्कान ही भाजपा सरकार की सबसे बड़ी पूँजी है । सरकार केवल धान की खरीदी नहीं करती, बल्कि किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उनके सम्मान की रक्षा करना अपना दायित्व मानती है।

भाजपा मंत्री ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत बीते दो वर्षों में किसानों को धान मूल्य अंतर की राशि के रूप में ₹25,000 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। होली से पूर्व किसानों के खाते में  ₹10,000 करोड़ के भुगतान के साथ यह राशि बढ़कर ₹35,000 करोड़ से अधिक हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि कहा कि किसान प्रदेश की आत्मा और अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। उनकी मेहनत और पसीने से ही राज्य की समृद्धि सुनिश्चित होती है।
ऋषिदेव चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की खुशहाली, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *