राजधानी भोपाल के एम्स अस्पताल, हमीदिया अस्पताल एवं जय प्रकाश जिला अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों के परिजनों को अस्पताल के बाहर सोना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अस्पतालों में जगह नहीं होने के कारण एवं अस्पताल में परिजनों की रात में रुकने की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों के साथ आये परिजनों को बाहर खुले आसमान के नीचे रात में रुकना पड़ रहा हे। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डॉयरेक्टर, एम्स अस्पताल, भोपाल, अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।

