जबलपुर जिले के सिंधी कैंप बाबा टोला में कच्ची शराब के सेवन करने से एक ही बस्ती में विगत 6 माह में 19 युवकों की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मृतकों के परिजनों का कहना है कि इलाके में खुलेआम कच्ची एवं अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जिसके सेवन करने से उनके बच्चों की मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, जबलपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।

