
आरंग। कबीर सत्संग समिति के तत्वावधान में साहू सदन, अटग में संत कबीर जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर संत मुक्ति शरण साहब (कोलियरी), लखन साहब (भैंसमुड़ी) तथा छैमेंद्र साहब (नयापारा) ने संत कबीरदास के जीवन, उनके विचारों एवं मानवता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। संतों ने कहा कि संत कबीर सरल, सहज और सत्य के मार्ग पर चलने वाले महान संत थे, जिनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करती हैं।
संतों ने समाज में नशामुक्ति का संदेश देते हुए सभी से नशा एवं अन्य व्यसनों से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही विकास और प्रगति की आधारशिला है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस (नई दिल्ली) लेखराम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कबीर सत्संग समिति के अध्यक्ष निरंजन साहू ने की। इस अवसर पर समिति के सचिव वेद प्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष डॉ. द्वारका प्रसाद, उपाध्यक्ष धूषण साहू, विष्णु गुरुजी, किशन गुरुजी, तुकाराम, टेकराम, भागवत, रुद्रनाथ, गोकुल साहू सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन संत कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता, शिक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हुआ।araarang2

