कुरुद कांग्रेसीयो ने पूर्व विधायक लेखराम साहू का जन्मदिन मनाया

कुरुद कांग्रेसीयो ने पूर्व विधायक लेखराम साहू का जन्मदिन मनाया

छत्तीसगढ़ धमतरी

कुरुद-पूर्व विधायक व कांग्रेस राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग समन्वयक लेखराम साहू का जन्मदिन को कांग्रेस भवन में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

श्री साहू के आगमन होते ही पुराना बाजार में जमकर आतिशबाजी किया गया। तत्पश्चात कांग्रेस भवन में कांग्रेसीयो ने फूल माला, गुलदस्ता भेंट कर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किये।इस दौरान लेखराम साहू ने वरिष्ठ कांग्रेसी प्रहलाद चन्द्राकार, बसंत साहू,रमेश्रर साहू,रवि शर्मा का शाल , माला,श्रीफल भेंटकर कर सम्मानित किया।

श्री साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता और मेरे कांग्रेस के साथियों के प्रेम,स्नेह व शुभकामनाएं मेरे लिए अमूल्य पूंजी है। अपने जीवन में जिसे सदैव संजोए रखूंगा। क्षैत्र की जनता के लिए सदैव सेवा भाव व उनके सुख-दुख में तत्पर रहते हुए उनके लिए संघर्ष करता रहुंगा। इस अवसर पर प्रमुख तौर पर पूर्व विधायक हर्षद मेहता,सुश्री राजकुमारी दीवान, आशीष शर्मा, गिरिश साहू ,मनीष साहू, हितेंद्र केला, मनोज अग्रवाल, रविन्द्र साहू,तुकेश साहू, पप्पू राजपूत, शत्रुघन साहू, घनश्याम साहू, लव चन्द्राकर,गोकुल साहू, तुलसी राम साहू, मुरारी साहू, अश्विनी यादव, मुकेश साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।lekh

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *